-एसआईबी ने की छापामारी, थमाया नोटिस
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

अलीगढ़| अलीगढ़ में एक कचौड़ी बिक्रेता का सालाना टर्न ओवर एक करोड़ रुपये के पार निकला है | वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापामारी कर कार्यवाही की है ‘| दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है |
थाना बन्ना देवी इलाका में सीमा टॉकीज के समीप नई वस्ती में मुकेश कचौड़ी भंडार पर एसआईबी टीम ने छापामारी की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए |

टीम को सूचना मिली कि दुकानदार का टर्नओवर 60 लाख सालाना का है | जबकि उसका कहीं रजिस्ट्रेशन भी नहीं है | वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापामारी की तो दुकानदार की वार्षिक आय एक करोड़ रुपये के पार निकली | एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अरपीएस कौतेय ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है | दुकानदार से जबाव मांगा गया है | कई पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है | जीएसटी पंजीयक सीमा से किसी दुकानदार का ज्यादा टर्न ओवर ज्यादा है तो सरकार की मंशा है कि वह जीएसटी अदा करे | दूसरी ओर दुकानदार मुकेश का कहना है कि आरोप गलत है | किसी ने उसकी शिकायत जलन भाव से की है | उसकी बिक्री 2-4 हजार रुपये रोजाना की है |






