MATHURA-एक बार फिर चर्चा में ‘एनकाउंटर अजय’

– एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का नाम सुनते ही बदमाशों का छूटता है पसीना

-प्रदेश में पहली बार मासूम बच्ची के साथ अपराध करने पर यूपी पुलिस ने मारी गोली

परीक्षित कौशिक

मथुरा:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार मुठभेड़ का दौर जारी है लेकिन इस बीच रामपुर में पुलिस की मासूम 6 साल की बच्ची की हत्या करने वाले बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई है। इस पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को तीन गोली लगी है। प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं की अगर पुलिस पर गोली चली तो उसका जवाब गोली से देंगे। प्रदेश पुलिस में ‘एनकाउंटर अजय’ के नाम से मशहूर रामपुर पुलिस के कप्तान आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा ने फिर एक नई शुरुआत की है। दरअसल प्रदेश की जनता मांग कर रही थी की मासूम के साथ बलात्कार या उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को भी तत्काल सजा दी जाए। जिसके बाद रामपुर पुलिस ने मासूम की दरिंदगी के साथ हत्या करने वाले आरोपी नाजिर को पुलिस मुठभेड़ में तीन गोली मारी है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में मुठभेड़ का दौर जारी है। लेकिन आज पहली बार पुलिस मुठभेड़ में मासूम के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को घायल किया गया है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही मीटिंग में यह साफ कर दिया था कि अगर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार या उनकी हत्या की जाएगी तो उनके आरोपियों को तत्काल सजा दी जाएगी। शायद यही वजह है कि पुलिस मुठभेड़ में जब आज मासूम की हत्या करने वाले आरोपी बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलियां बदमाश के ऊपर चला दी जिसमें बदमाश को तीन गोली लगीं। अजयपाल शर्मा नोएडा में बतौर एसएसपी तैनात थे।

यहां उन्होने अपने 9 माह के कार्यकाल में 150 से ज्‍यादा एनकाउंटर में 100 से ज्‍यादा बदमाशों को अस्‍पताल के बिस्तर तक पहुंचाया था। उस दौरान डॉ. अजय पाल शर्मा ने गौतमबुद्धनगर में ताबड़तोड़ एनकाउंटरों को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने फर्जी कॉल सेंटरों पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार में सबसे ज्यादा 127 कॉल सेंटर कर्मियों को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं नोएडा में तैनाती के दौरान उन्होंने कई भ्रष्‍ट पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बावजूद उनके तबादले से कई सवाल उठे थे। बहरहाल एक बार फिर उन्हें वेस्ट यूपी में रामपुर की कमान सौंप दी गई है। बताते चलें कि ‘एनकाउंटर अजय’ जिस किसी भी जिले में ट्रांसफर होकर जाते हैं, अपनी छाप छोड़ जाते हैं। जिले के बदमाश भी भगवान से उनके ट्रांसफर की दुआ मांगते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*