MATHURA-शांति और भव्यता के साथ शिक्षक संघ अधिवेशन का हुआ समापन

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रिदिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्यता के साथ समापन हुआ | समारोह पर युग पुरुष पंडित श्रीराम शर्मा जी की पावन तपस्थली , गायत्री तपोभूमि मथुरा के युग ऋषि सभागार में डॉ देव प्रकाश जो समारोह के स्वागताध्यक्ष रहे और वर्तमान में प्रदेश मंत्री – उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद व अध्यक्ष – भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मथुरा तथा सचिव – रेडक्रॉस सोसायटी मथुरा भी हैं, के साथ प्रधानाचार्य – प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृन्दावन ) और 09 वर्षीय बेटी कु यशस्वी उपमन्यु को उसके द्वारा कार्यक्रम में लगातार तीन दिनों तक किये गए अथक सेवा भाव एवं कार्य के प्रति गम्भीरता के लिए मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह , विशिष्ट अतिथि डॉ अजय शर्मा , गायत्री परिवार के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा , प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी , सयोंजक अयोध्या प्रसाद अग्रवाल एवं समस्त प्रदेशीय, जनपदीय कार्यकारिणी एवं सभागार में उपस्थिति गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया |
गौरतलब है कि कु यशस्वी उपमन्यु को उसके द्वारा किये जाने वाले श्रेष्ठतम कार्यो की बजह से परम् श्रद्धेया साध्वी ऋतम्भरा ने पिछले माह मई में ही वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में संचालित समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वृन्दावन में स्वयं कु यशस्वी उपमन्यु को अपने कर कमलो से सम्मानित कर उक्त विद्यालय की हेड गर्ल नामित किया था ।
कु यशस्वी उपमन्यु को सम्मानित किए जाने पर डॉ देव प्रकाश और उनकी पत्नी श्रीमती सारिका शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*