BARSANA-बरसाना में चीते की खाल के साथ साधू पकड़ा

–वन विभाग की टीम बुलाकर लिखाया मुकदमा
–चीते खाल की जांच को वन विभाग इंडियन बेटनरी रिचर्च इंस्टीट्यूट बरेली भेजेगा
–वर्षों से रह रहा था बरसाना में
यतेन्द्र तिवारी

बरसाना। विलुप्त होती जा रही चीते को सरकार के द्वारा संरक्षण के प्रयासों व पशु क्रूरता अधिनियम के बाद भी बरसाना स्थित विलासगढ़ की पहाड़ी पर रह रहे साधू से चीते की खाल पुलिस ने बरामद कर साधू को गिरफ्तार किया है । वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है | खाल को जांच के लिए बरेली की लैब में भेजा जाएगा।
मंगलवार को बरसाना पुलिस के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षण अजय पाल सिंह को मुखविर की सूचना मिली कि विलास गढ़ की पहाड़ी पर विगत दशकों से रहे साधू मोहनदास चेला श्याम दास के पास प्रतिबंधित चीते की खाल रखी हुई है। सूचना पर इस्पेक्टर ने साधू के आश्रम में छापामारी की तो उसके यहां से चीते की खाल बरामद हुई। पुलिस खाल सहित साधू को पकड़कर थाने ले आयी। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग रेंजर मेघश्याम शर्मा को बुलाया। वन विभाग की टीम ने बरसाना थाना में साधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान एसआई प्रदीप कुमार ,वन रेंजर मेघश्याम शर्मा, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह वैन दरोगा ,भगवान सिंह भूषण कुमार, श्रेष्ठ पचौरी , बाइल्ड लाइफ एसओएस कीठम आगरा आदि रहे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*