NEW DELHI-महिला को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 को गिरफ्तार किया

– पंजाब के मुक्तेश्वर की है घटना
पी डी यू समाचार

नई दिल्ली | मां-बेटी को लात-घूसों और बेल्ट से पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही 10 लोगों के खिलाफ आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली | अब आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। घटना पंजाब के मुक्तसर जिले की है | वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को घर से खिंचकर लात घूंसों और बेल्टों से बुरी तरह पीट रहे हैं | इसका वीडियो कई दिन से वायरल हो रहा है। रुपयों के मामूली लेन-देन को लेकर वार्ड नंबर 29 के कांग्रेसी पार्षद राकेश चौधरी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर बूड़ा गुज्जर रोड निवासी मां-बेटी को जमकर मारा-पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पार्षद व उसके तीन भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी रिमांड पर हैं। चार मिनट व नौ सेकेंड की वायरल हुई वीडियो में कांग्रेसी पार्षद के भाई व साथियों की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है।
ये वीडियो पीड़ित महिला के बच्चे ने खुद रोते-बिलखते हुए बनाई। मानवता को शर्मसार करते इस वीडियो में एक तरफ कुछ लोग सरेआम मां को पीट रहे थे तो बच्चे बिलख रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*