PATNA-शहीद कमांडो की बहन की ऎसी विदाई देख पूरा गाँव गौरव से भर गया

– शहीद के मित्रों ने दुल्हन के पांव नहीं पड़ने दिए जमीं पर
– शादी में अनूठा कार्यक्रम देख पूरा गाँव फूला नहीं समाया

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
पटना | दो साल पहले आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए रोहतास के अशोक चक्र विजेता वायु सेना के गरुड़ कमांडो ‘ज्योति प्रकाश निराला’ की बहन के शादी में शहीद के कमांडो मित्रों ने जो रस्म अदायगी की, वह एक मिसाल बन गई| शहीद की बहन की विदाई में जवानों ने दुल्हन के पांव अपने हथेली पर लेकर की|
अशोक चक्र विजेता शहीद गरुड़ कमांडो ‘ज्योति प्रकाश निराला’ की बहन की शादी पिछले दिनों हुई | इस शादी में शहीद के दर्जनों मित्र शामिल हुए| अपने शहीद दोस्त की बहन की शादी में इन जवानों ने एक भाई का फर्ज निभाते हुए विदाई के समय दुल्हन के पांव को जमीन पर नहीं पड़ने दिया और जहां-जहां दुल्हन के पांव पड़ते थे, उससे पहले शहीद के मित्र जवानों ने अपनी अपनी हथेली बिछा दी | वायुसेना के गरुड़ कमांडो की हथेलियों पर पांव रखकर शहीद की बहन जब विदा हुई तो पूरा गांव गर्व से खिल उठा|
शहीद की बहन दुल्हन शशिकला कहती हैं कि आज जब उसकी शादी हो रही थी, तो उसके भाई की कमी उसे महसूस नहीं होने दी | ऐसी गौरवमई विदाई पाकर दूल्हा सुजीत कुमार भी आह्लादित हो गया |
रोहतास के बादीलडीह के रहने वाले ज्योति प्रकाश निराला दो साल पहले जम्मू-कश्मीर में छह आतंकियों को मार कर खुद शहीद हो गए थे| मरणोपरांत राष्ट्रपति ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया था| शहीद ज्योति प्रकाश अपने पिता के अकेले बेटे थे | बीते दिनों शशिकला की शादी हुई तो शहीद जवान के 20 से अधिक गरुड़ कमांडो मित्रों ने शादी में पहुंचकर भाई का फर्ज अदा किया|
शादी में उनलोगों ने सहयोग भी दिया | किंतु सबको आकर्षित करने वाली शहीद के बहन की ऐसी विदाई दी, जो आसपास के इलाके के लिए मिसाल बन गई | शहीद के पिता को इस पर गर्व है| दुल्हन शशिकला की छोटी बहन सुनीता बिहार पुलिस में दारोगा है, वह काफी खुश हैं| शहीद ज्योति की बहन की शादी डेहरी के पाली रोड में सुजीत के साथ हुई है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*