मुश्किल में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज रोकने को आईआईटी छात्र पहुंचे कोर्ट

मुम्बई।ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कई तरह के विवादों का सामना कर रही ‘सुपर 30’ की रिलीज पर आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने रोक की मांग की है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका दी गई है। फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। जो पटना में सुपर 30 के संस्थापक हैं और छात्रों को कोचिंग कराते हैं।

देवेन्द्र गोस्वामी
प्रधान संपादक
PDU समाचार

आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों के केस फाइल किया हुआ है। जिसमें उन्होंने उन 26 स्टूडेंट्स की सूची मांगी है जिन्होंने सुपर 30 से कोचिंग के बाद आईआईटी में एडमिशन लिया है। ये केस आठ महीने पहले फाइल किया गया था। आनंद कुमार ने कोर्ट में इसका जवाब नहीं दिया है। ऐसे में छात्रों ने नए सिरे से कोर्ट से मांग की है कि जवाब ना मिलने तक फिल्म की रिलीज को रोका जाए।

अविनाश बरो, विकास दास, मनजीत डोले और धनीराम ने मिलकर आनंद कुमार के खिलाफ ये पीआईएल दर्ज किया है। इनका कहना है कि हम आंनद कुमार से जवाब चाहते हैं। इससे पहले भी फिल्म सुपर 30 कई बार मुश्किलों में घिर चुकी है। आनंद कुमार और उनकी सफलता पर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*