-शाम को होगा गीताजंलि शर्मा का चुरकला नृत्य
सुरेंद्र चौधरी
बलदेव:-ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की जन्मस्थली बलदेव नगरी में आज गुरुवार को मन्दिर संस्थापक एंव पांडेय समाज के कुल प्रर्वतक गोस्वामी कल्याण देवाचार्य जी महाराज का 482 वां जन्मोत्सव उनके वंशज धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मंदिर प्रांगण में मनाएंगे। इस दौरान मंदिर में निर्जला एकादशी के दिन गोस्वामी कल्याण देवाचार्य जी का अभिषेक के साथ भव्य श्रृंगार धारण कराया जायेगा । मन्दिर रिसीवर राम कटोर पांडेय ने बताया की मंदिर में ब्राह्मणों के द्वारा बलदेव सहस्त्रनाम का पाठ व हवन यज्ञ भी कराया जायेगा। ठाकुर श्री दाऊजी महाराज को विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी । साथ ही मंदिर में सुबह से शहनाई वादन होगा ।

मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों एवं महकते फूलों के साथ झिलमिल रोशनी से मंदिर को सजाया जाएगा। शाम पांच बजे से बलदेव नगर में भव्य शोभायात्रा आकर्षण झाकियां निकाली जाएगी। जिसका नगर में जगह-जगह स्वागत किया शाम को जाएगा। शाम को भारतीय स्वावलम्बवन संस्थान द्वारा यश भारती पुरुस्कार से सम्मानित गीताजंलि शर्मा व उनकी टीम के द्वारा चुरकला महोत्सव के अवसर पर चुरकला नृत्य,भजन गायन,रासलीला व बम रसिया का विशेष कार्यक्रम वालाद्वारी चौक में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक मंदिर रिसीवर राम पांडे एवं माधव शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।






