– गोवर्धन थाने के समीप दानघाटी मंदिर के सामने की घटना
परीक्षित कौशिक
मथुरा/गोवर्धन:- गिरिराज महाराज के दर्शन व परिक्रमा करने करने आई महिला के गले से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोंने की चैन तोड़ ले गये। घटना के थाने से 50 मीटर दूर पर दानघाटी मंदिर के सामने घटित घटित होने से श्रद्धालुओं में भय का माहौल हो गया। महिला ने थाने में आपबीती बताई। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि मुरैना मध्य प्रदेश निवासी पुष्पा तौमर अपनी अन्य महिला साथियों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने आई थी। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन करने के बाद सामने पहुंची तो डीग अड्डे की ओर से बाइक पर अज्ञात युवक आये और अचानक महिला के गले पर झपट्टा मारकर ढाई तोला की चैंन तोड़ ली। बदमाशों ने उसे धक्का मार दिया। घबराकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की परिक्रमा में खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

मुड़िया मेला से पूर्व गोवर्धन थाने के दरोगाओं में करना होगा फेरबदल
गोवर्धन में लगने वाले राजकीय मुडिया मेला के कुछेक दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में अपराधियों के होंसले बुलन्द रहना पुलिस के लिये बडी़ चुनौती है। मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु भक्त रात दिन गिरिराज परिक्रमा लगायेंगे
और इस बीच अपराधियों का सक्रिय रहना श्रद्धालु भक्तों की आस्था एवं पुलिस के लिये किसी चुनौती से कम नहीं हो सकता। ऐसे में गोवर्धन में लगने वाले मुडिया मेला से पूर्व कानून व्यवस्था सुधारने के लिये गोवर्धन थाने में तैनात कुछ दरोगाओं में फेरबदल करना जरूरी होगा। गोवर्धन थाने में बर्षो से जमें कुछ दरोगा अपनी जिम्मेदारी निभाने से बच रहे है। इसी के चलते अपराधियों के होंसले बुलन्द हैं। जो मनचाही वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। जिससे प्रदेश सरकार सहित पुलिस विभाग के बरिष्ठ अधिकारियों के अलावा गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।






