
परीक्षित कौशिक अध्यक्ष गोवर्धन प्रेस क्लब
गोवर्धन: दानघाटी मंदिर के करोड़ों रूपये के हेरफेर के मामले में शिकायतकर्ता श्रीगिर्राज सेवक समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कौशिक ने बताया कि मंदिर प्रबंधक डालचंद चौधरी के खिलाफ की गई शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बाद अज्ञात लोग धमकी देकर राजीनामा का दबाब बना रहे हैं। ये लोग प्रार्थी के परिवारीजनों के खिलाफ तरह-तरह की साजिश रच रहे हैं। झूठे मुकदमे में भी फंसा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सेवायत परीक्षित कौशिक ने एसएसपी के भेजे गये शिकायती पत्र में बताया कि दानघाटी मंदिर में प्रबंधक के खिलाफ शिकायतकर्ता उसके ताऊ जी हैं। अज्ञात लोगों द्वारा बार-बार तरह-तरह से झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रार्थी का परिवार भी दानघाटी मंदिर से जुड़ा है और सामाजिक सेवा में कार्यरत है। उक्त लोगों से परिवारीजनों की सुरक्षा की मांग की है। परीक्षित कौशिक गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं।






