LUCKNOW-समझाने पर भी नहीं माने पुलिस ने किंनरों पर बरसाई लाठियां

– मेरठ के थाना लाल कुर्ती की है घटना
पी डी यू समाचार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मेरठ में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्ष सोमवार को आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों ने लालकुर्ती क्षेत्र के फव्वारा चौक के पास एक घर में जमकर उत्पात मचाया. हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को दौड़ा दिया| उसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और वहां जबरदस्त हंगामा किया| पुलिस के समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उनकी लाठियों से खबर ली | उनपर जमकर लाठियां भाजीं| किन्नरों की इस तरह पिटाई का एक विडियो भी वायरल हो रहा है | इसमें आप साफ देख सकते हैंकि किस तरह से मेरठ के थाना लाल कुर्ती में किन्नरों की पिटाई हो रही है| यह पिटाई खुद इंस्पेक्टर लाल कुर्ती करते भी दिख रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*