LUCKNOW-सीएम योगी सपा मुखिया का हाल जानने उनके आवास पहुंचे

– हाई डायबिटीज की समस्या के चलते राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था मुलायम सिंह को
पी डी यू समाचार

लखनऊ | प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने उनके आवास पर पहुंचे | सपा मुखिया को हाई शुगर समस्या के चलते रविवार को लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था|

हालांकि बाद में सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उन्हें वापस घर ले जाया गया | मुलायम सिंह की सेहत का हाल पूछने के लिए ही योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर गए | इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी साथ दिखे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*