LUCKNOW-बीएसएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत

पी डी यू समाचार


लखनऊ | कानपुर देहात के सदल पुर गाँव के पंचम सिंह यादव की हालत बिगड़ने से मौत हो गई | राजकीय सम्मान के साथ जवान का गाँव में अंतिम संस्कार किया गया |
पंचम पुत्र सूबेदार 1991 में कश्मीर से बीएसएफ में भर्ती हुआ था | वर्तमान में वह श्री गंगा मगर में तैनात था | बीते दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई |

इससे उसकी मौत हो गई | शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका गाँव में अंतिम संस्कार किया गया | इस मौके पर एसडीएम, सीओ और बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे | जवान को बंदूकों से सलामी भी दी गई | जवान का शव शुवह के समय गाँव पहुंचा तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*