– गोवर्धन के रमणरेती आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते आचार्य विश्वामित्र जी व अन्य
– श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बह रही है भक्ति की धारा
परीक्षित कौशिक

गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग रमणरेती आश्रम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वशिष्ठ पीठाधीश्वर डाॅ. राम विलास वेदांती महाराज ने भागवत नवनीतम पत्रिका का विमोचन किया। कथा में व्यास आचार्य डाॅ. अशोक विश्वामित्र जी महाराज के निर्देशन में नंदोत्सव मनाया गया। कथा में मुख्य यजमान कैलाशी अंजू गौड़ व राजीव गौड़ द्वारा विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत कथा की मूल प्रतियां वितरित की। इस अवसर पर गजेन्द्रमुखी गिरिराज मंदिर के सेवायत मनीष पूर्णानंद जी महाराज, चेयरमैन खेमचंद शर्मा, आचार्य राघवेश ने व्यासपीठ का स्वागत किया। इस अवसर पर राधिका, रासबिहारी, देवेश, आकाश, विकास, डाॅ. मंजू शर्मा, शिल्पी, राहुल शर्मा, रूचि, मोहित उपाध्याय, खुशबू, केशव नारायण गौड़, अनीता, योगेश गौड़ आदि थे।






