AGRA-आगरा में हार्डवेयर व्यापारी का किया अपहरण

– चौराहा से सफेद रंग की इंडिगो कार में ले गए डाल कर
पी डी यू समाचार

आगरा | आगरा के पार्श्व पचवटी चौराहा से अज्ञात बदमाश सफेद रंग की कार इंडिगो मे डालकर पवन गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता को उस समय ले गए, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था | घर से 400 मीटर दूर पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया | पिता कैलाश का कहना है कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है | किसी रंजिश के होने से उन्होने इंकार किया | बाप अपने छोटे बेटे सचिन गुप्ता के साथ पुलिस चौकी पहुंचे | वहां लिखित तहरीर दी | पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है | पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम बनाई गई है | प्रकरण की जांच भी की जा रही है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*