सुरेन्द्र चौधरी
बलदेव:-गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभाओ को निखारने के लिए बलदेव में प्रथम बार श्री राधा रानी संस्था द्वारा समर कैंप शुभारंभ महाराजा अग्रसेन कॉलोनी में राजेश मित्तल के निवास स्थान पर हो गया है। संस्था द्वारा योग्य टीचरों के द्वारा बच्चों को मेहंदी, ढ़ोलक, ड्रांस एवं चित्रकारी पेंटिंग आदि बहुत ही अच्छे तरीके से सिखाई जा रही है।

समर केम्प में मात्र 4 बर्ष से 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को सीखाया जा रहा है। समर कैंप की आयोजक श्रीमती जूही मित्तल एवं कंचन पांडे ने बताया कि बच्चों में समर कैम्प के माध्यम से उनमें छुपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। थोड़ी से मेहनत से ही बच्चे बहुत ही सुंदर ड्रान्स व चित्रकारी कर रहे है।






