NEW DELHI-आईसीसी टूर्नामेंट : सिर्फ दो खिलाड़ी आ रहे भारत

– प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचा कोई खिलाड़ी
पी डी यू समाचार

नई दिल्ली | टीम इंडिया के प्लेयर्स लंबे समय से मीडिया से दूरी बनाते आये है, भारतीय क्रिकेट बोर्ड व खिलाड़ी प्रेस कांफ़्रेस से परहेज करते आये है, क्योंकि वहां उन्हें जर्नलिस्ट के कठिन सवालों का जवाब भी देना होता है | ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में सामने आया, टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर की तरफ से बताया गया कि अभ्यास के बाद टीम का कोई खिलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएगा, इसी कारण भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस रूम में इकट्ठा हो गयी| तकरीबन 15 मिनट के इंतजार के बाद टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर ने वहां बैठे मीडिया कर्मियों से कहा कि टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी कॉन्फ्रेंस में नहीं आ रहा है, परंतु टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए वहां पहुंचे 2 गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ रहे है| इस पर वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि यह आईसीसी टूर्नामेंट है, घरेलू टूर्नामेंट नही है| ऐसे में कॉन्फ्रेंस में उसी खिलाड़ी को भेजना चाहिए जो टीम इंडिया में शामिल है | इस पर टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर ने बड़ा हास्यास्पद जवाब देते हुए कहा कि (दीपक चाहर और आवेश खान) दोनों भारत वापस जा रहे हैं और ऐसे में उन दोनों को भी थोड़ी सी पब्लिसिटी मिल जाएगी| भारतीय मीडिया जगत टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर के इस रवैये की आलोचना कर रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*