परीक्षित कौशिक

गोवर्धन:- बढ़ती गर्मी में बिजली का ओवरलोड बढ़ रहा है। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए बकायेदार 37 कनैक्शन काटे हैं। कड़ाई करने पर करीब 3 लाख 15 हजार रूपये की वसूली की है। विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता एसके पटेल ने बताया कि गर्मी के कारण विद्युत लोड बढ़ रहा है लेकिन विद्युत उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी है। लोग बिजली का उपभोग करने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।






