MATHURA-गोवर्धन में ब्रजलोक रंग महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच झंकृत हुई ब्रज की संस्कृति 

-गोवर्धन में ब्रजलोक रंग महोत्सव का मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ करते अतिथि -एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह, संत सियाराम दास बाबा, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशव दास बाबा, निदेशक, डाॅ. पीआर शास्त्री व अन्य 
– गोवर्धन में ब्रजलोक रंग महोत्सव में पहुंची यश भारती पुरस्कृत कलाकार गीताजंलि शर्मा का सम्मान करते अतिथि 
– गोवर्धन में ब्रजलोक रंग महोत्सव में राजस्थानी फाॅक पर नृत्य करतीं महिलाएं 


–  कृष्ण राधा की लीलाओं, ब्रज एवं राजस्थानी की मिट्टी की खुशबू से महक उठा ब्रजलोक रंग महोत्सव 
– संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम् की ओर से हुआ कार्यक्रम  
– अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार गीताजंलि शर्मा ने महोत्सव में शिरकत की, महोत्सव को ब्रज संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का मंच बताया

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम् की ओर से आयोजित राधाकृष्ण की लीलाओं, ब्रज एवं राजस्थान की मिट्टी की खुशबू ब्रजलोक महोत्सव का मंच महक उठा। कलाकारों ने नृत्य, थिरकन व गायन के बीच एक से बढ़कर एक कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांध दिया। गोवर्धन के राधेश्याम सेवा सदन में हुए कार्यक्रम में मथुरा ही नहीं बल्कि ब्रज राजस्थान से आये कलाकारों ने ब्रज संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। महोत्सव का शुभारंभ अतिथि एसडीएम नागेन्द्र सिंह, विधायक कारिंदा सिंह, हनुमान बाग के महंत सियाराम दास महाराज, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशव दास, निदेशक डाॅ . पीआर शर्मा  आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद में आचार्य माधव के निर्देशन में गणेश वंदना के बाद ब्रजलोक गायन, मयूर रास, ब्रज की होली आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। राजस्थान सीमा से जुड़े ब्रज के कलाकार राजे शर्मा, मोंनू सिंह ने रिम भवई एवं पूनम नायक, पूजा कौर, पूनम सैनी, अंजलि शर्मा आदि ने राजस्थानी फाॅक पर अलग-अलग नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को बांधे रखा।

कार्यक्रम में पहुंची यश भारती पुरस्कार से सम्मानित एवं मथुरा नगर निगम स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कलाकार गीताजंलि शर्मा को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक डाॅ. पीआर शर्मा  ने बताया कि ब्रज की लोक कलाओं का दायरा हर रोज सिमट रहा है। ऐसे में ब्रज की लोक कलाकाओं कोे गांव-गांव में खोजने और इसे बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ब्रज की पहिचान समाज-लोक गायन, हवेली संगीत, सांझी कला, मल्हार, पारंपरिक ब्रज की होली से है। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के मोहित शर्मा ने किया। संचालन डाॅ. विनोद दीक्षित ने किया। इस अवसर पर सार्वभौम संस्थान महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. प्रेमा जोशी, उपजिलाधिकारी नागेन्द्र सिंह, सीओ गोवर्धन कैलाश चंद पांडेय, विधायक गोवर्धन क्षेत्र ठाकुर कारिंदा सिंह, हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशव दास महाराज, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, गिरि गोवर्धन सेवा समिति के नृत्य गोपाल दुबे, सोमदत्त दीक्षित, भगवान सिंह सैनी, संजू लाला, गणेश पहलवान, पूरन कौशिक, संभव गौतम आदि थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*