DELHI-जलती चिता से महिला का सिर काट ले गए तांत्रिक

-पुलिस ने दो ढोंगी तांत्रिको को किया गिरफ्तार

पी डी यू समाचार


दिल्ली | गाजियाबाद में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है ।जिसमें तांत्रिक एक महिला की लाश का सर काटकर ले गए | दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 65 साल की राजेश देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके परिवार वाले उन्हें अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। वहां पर महिला का अंतिम संस्कार किया जाने लगा। चिता में आग लगाकर परिवार वाले वहां से चले गए | इस बीच चिता से महिला का सिर गायब कर दिया गया। परिवार को जब भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे। कुछ दूरी पर 2 लोगों को पकड़ा गया। जिनके पास तंत्र-मंत्र का सामान था। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर उन दोनों को हिरासत में ले लिया । तीसरा व्यक्ति फरार हो गया। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने तंत्र-मंत्र के लिए कई चिताओं पर से इस तरह खोपड़ी और सिर गायब किए हैं
मृतक महिला के बेटे संदीप कुमार द्वारा थाना मुरादनगर में एक तहरीर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली में रहने वाले संदीप नामक शख्स द्वारा थाना मुरादनगर में एक तहरीर दी गई है। जिसमें इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए शब्बीर और अश्वनी पर अपनी मृतक मां के सर को काटे जाने की तहरीर दी है ¦ बताया गया है कि उनकी मां के कटे सर से तंत्र मंत्र की विद्या की जा रही थी। उन्होंने बताया कि संदीप द्वारा बताया गया है कि इन दोनों के साथ एक अन्य साथी भी उनका साथ था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संदीप के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*