-मुस्लिमों ने अमन चेन की मांगी दुआ
पी डी यू समाचार

गाजियाबाद:-चांद के दीदार होते ही देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में स्थित ईदगाह पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे । ठीक 8:30 पर नमाज अदा की गई । इस दौरान नमाज अता करने वालों ने देश में चैन अमन की दुआ की | उसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। देश में चांद देखने के बाद दिल्ली व गाजियाबाद में ईद का त्यौहार बड़े ज़िया से मनाया गया है। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल्ली की जामा मस्जिद में और सिद्धार्थ विहार स्थित ईदगाह पहुंचकर देश के लिए चैन अमन की दुआ मांगते हुए नमाज अदा की। नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से खुद एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने दौरा किया। जहां जगह-जगह पुलिस पिकेट भी तैनात कराई गई। भारी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कर्मचारी भी मौजूद रहे। तमाम सुविधाएं ईदगाह के अलावा उस रास्ते पर भी की गई जहां से नमाज अता करने वाले लोगों का आना-जाना रहा। जिस रास्ते से लोगों का आना-जाना रहा नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा जगह-जगह करीब 6 पानी के टैंकर भी खड़े किए गए । आधा दर्जन से भी ज्यादा अस्थाई टॉयलेट भी खड़े किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया । कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह और उसके विकास करने के लिए और मदरसों को सही रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार बख्शीश भी दी गई।






