GOVARDHAN-अड़ीग में कच्ची शराब बनाने के आरोप में चार युवक पकड़े

परीक्षित कौशिक

-02हकदच4 – गोवर्धन के गांव अड़ीग में पकड़े गये आरोपी

गोवर्धन। गांव अड़ीग में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही कच्ची शराब बनाने के आरोप में चार युवकों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों से गांजा व अन्य नशे का सामान भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 1 मई को उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व आबकारी विभाग के निरीक्षक अंनत कुमार मिश्रा ने अड़ीग स्थित भातु कालौनी में कार्यवाही की तो टिन शैड के नीचे कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा था। इस पर पुलिस की ओर से ब्रजकिशोर उर्फ अन्नू पुत्र हाकिम सिंह निवासी भातु मोहल्ला अड़ीग, रंजीत सिंह पुत्र लीले निवासी जचैंदा, गुलाब सिंह पुत्र गरीबे निवासी निकट मिलन टाॅकीज डीग गेट मथुरा, राहुल पुत्र ननुआ निवासी दतिया थाना हाइवे को पकड़ा है। इनके पास से अवैध गांजा, नशीला पाउडर, एक पिपिया कच्ची शराब व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को कार्यवाही कर जेल भेजा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*