LUCKNOW-क्या एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा होगी रद्द

– पूरी भर्ती प्रक्रिया ही आई घेरे में

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने और परीक्षा नियंत्रक अंजुलता के गिरफ्तार होने के बाद क्या एलटी ग्रेड टीचर भर्ती प्रक्रिया रद्द हो सकती है | प्रदेश में लंबे समय से आयोग की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट कराने वाला गिरोह सक्रिय था | गिरोह ने 29 जुलाई 18 को हुई एलटी ग्रेड परीक्षा के पेपर भी आउट कराए | लखनऊ के एक होटल से सॉल्वर गेंग गिरफ्तार किया था ¦ ऎसा केसे हो सकता है कि एक दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के हिन्दी और सामाजिक विषय के ही पेपर आउट कराए गए हों | दरअसल गेंग मिलीभगत से जहां आयोग के पेपर छपते थे, उस प्रेस ही विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आउट कराए जाते थे |
एसटीएफ ने वाराणसी से गैंग के सरगना कौशिक को अरेस्ट कर लिया है | इसके बाद परीक्षा नियंत्रक अंजुलता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है | कौशिक खुद प्रिंटिंग प्रेस का भी मालिक भी है | कोलकाता में है प्रेस | उसने काशी में 50 छात्रों से 1-1 लाख रुपए लेकर पेपर बेचा था | पहले भी STF की जांच में दागी निकला था| लेकिन इसके बाद भी उसे UPPSC से पेपर छापने का ठेका केसे मिल गया, ये भी जांच का विषय हो सकता है | लोगों का कहना है कि दोषी लोगों को कड़ी सजा मिलना मिलना चाहिए | परीक्षा को निरस्त कर पुन परीक्षा सरकार आयोजित करे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*