भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से जीत कर संसद पहुंचीं टीएमसी नेता नुसरत जहां काफी चर्चा में है| नुसरत को बेहद खूबसूरत सांसद के रूप में देखा जा रहा है| उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं और लोग उनके ग्लैमरस अवतार की खूब चर्चा कर रहे हैं|
नुसरत ने बताया कि मैं दीदी (ममता बनर्जी) से हमेशा बहुत प्रभावित रही हूं. वे बहुत संघर्षशील हैं| वह उनकी बड़ी फेन है | वह कहती हैं कि शादी करनी है | अब फिर इंतज़ार किस बात का | वह शादी की तैयारियां करने में जुट गई है | सोशल मीडिया पर वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर कर रही हैं| खबरें हैं कि नुसरत कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने जा रही हैं|
शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि जब समय आएगा तो मैं शादी की खबर भी शेयर करूंगी|
नुसरत के साथ ही बंगाल की एक और सांसद चर्चा में हैं वो हैं मिमी चक्रवर्ती. मिमी के बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा- हम दोनों को पता था कि हम जीत जाएंगे| हम दोनों बहुत पॉजिटिव थे| हम दोनों ने बहुत मेहनत की, | हमें भरोसा था कि हम जरूर जीतेंगे|






