-दो दर्जन से अधिक अवैध रूप से चल रहे है सेन्टर
-नोडल अधिकारी ने सभी सेंटरों पर चस्पा किये नोटिस
-एक मात्र सेंटर का हुआ रजिस्ट्रेशन
सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव:-जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मथुरा जनपद में अवैध रूप से अधो मानक कोचिंग संचालकों पर लगाम कसने के लिए जनपद में ग्यारह नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जो ब्लॉक बार अवैध कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे । इसके अंतर्गत आज शुक्रवार को बलदेव क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर अखिलेश यादव ने बलदेव क्षेत्र के करीब एक दर्जन कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम को देखकर अनेक कोचिंग सेंटर अपना अपना शटर डाउन करके भाग खड़े हुए । जिनमें कुछ कोचिंग संचालकों ने नोडल अधिकारी से बदतमीजी पर उतर आए । कोचिंग संचालकों ने मानकों की पूरी तरह से धज्जियाँ उड़ा रखी है । सेंटरों पर पीने के पानी के साथ बिजली व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था नहीं है। दो सेन्टरों पर बच्चों से कम पढ़ लिखे शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मात्र चाणक्य अकैडमी पर ही पूरे मानक सही पाए गए तथा बच्चों को पढ़ाने का लाइसेंस रजिस्ट्रेशन उन पर सही मिला। नोडल अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया शासन के आदेशनुसार आज बलदेव क्षेत्र के टारगेट कोचिंग सेंटर, एस पी कोंचिग सेंटर,क्यू लनिंग,लक्ष एकेडमी,के सी सी,शिखर एकेडमी,मिनी स्कूल,डिफेन्स, ए के सर क्लासेज,आर्य भट्ट व नकुल सर क्लासेज सेंटरों का निरीक्षण किया । जिसमें से किसी के पास बच्चों को कोंचिग देने का रजिस्ट्रेशन व मानक पूरे नही थे। जो सेंटर बन्द करके भाग गये थे। उनके यहां बाहर नोटिस लगा दिये गये है। सभी सेंटरों को सात दिन की मोहलत दे दी गई। अन्यथा की सभी के खिलाफ बलदेव थाने रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।






