BALDEO-शहीद सतीश परिहार की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ

सुरेन्द्र चौधरी 

बलदेव/हथिया-में बदमाशों से मुकाबला करते हुये बलदेव क्षेत्र के गांव बरौली में आज गुरुवार को शहीद सतीश चंद परिहार की षष्टम पुण्यतिथि शहीद स्मारक में हवन यज्ञ के साथ पर मनाई गई। कार्यक्रम के अतिथि एस पी क्राइम अशोक कुमार मीणा व समाजसेवी जगदीश परिहार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।इस अवसर पर उन्होंने कहा शहीद सतीश परिहार अपनी नौकरी के समय बहुत ही कर्मठ एवं समाज व विभाग के प्रति वफादार सिपाही था । बदमाशों से मुकाबला करते समय सतीश शहीद हो गया था। पुलिस विभाग एक ऐसे सिपाहियों की क्षतिपूर्ति नहीं कर सकता । पुलिस विभाग हमेशा से ही ऐसे सिपाहियों का सम्मान करता चला आ रहा है।

आज सतीश की पुण्यतिथि पर हम विभाग की ओर से उसे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बलदेव सुनील कुमार सिंह ने भी शहीद सतीश परिहार को पुष्प अर्पित कर उसे सच्ची श्रद्धांजलि दी। और कहा कि उसने शहीद होकर अपने माता पिता एवं बलदेव क्षेत्र का नाम रोशन किया । विभाग ऐसे शहीदों को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने शहीद सतीश स्मारक पर हवन यज्ञ कर उसकी आत्मा की शांति के पाठ किया। जगदीश के पिता ने बताया की हम प्रति बर्ष हवन के साथ सतीश की पुण्यतिथि मनाते है । इस बार ये षष्ठम पुण्यतिथि हम सभी ग्रामवासी हवन पूजन के साथ मनाई है। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत माला पटुका के साथ किया गया।इस अवसर पर जगदीश परिहार, ठाकुर विजेंद्र सिंह, डॉक्टर मदन चौधरी, सालिगराम चौधरी, यशपाल सिंह, यादराम सिंह, महिपाल, योगेंद्र, लवकेश, धर्मेंद्र ,मोहनलाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*