भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
————————-

मथुरा | शहर के स्थानीय होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में 22 मई 2019 को मथुरा की आरजू फैशन इवेंट कंपनी द्वारा स्टाइल आइकन यूपी 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मिस्टर यूपी मथुरा के शुभम सक्सेना एवं मिस यूपी भरतपुर की सुहानी शर्मा चयनित किए गए हैं।
चयनित प्रतिभागियों की आगामी म्यूजिक एल्बम के संदर्भ में सोमवार को एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान आरजू फैशन इवेंट की आयोजक अनुराधा जयसवाल ने बताया कि स्टाइल आइकन यूपी 2019 में मिस यूपी भरतपुर की सुहानी शर्मा व मिस्टर यूपी मथुरा के शुभम सक्सेना चुने गए हैं, वहीं यह दोनों विजेता इनीग्मा इवेंट मैनेजमेंट के कोऑर्डिनेटर दीपक चतुर्वेदी द्वारा जून में बनाई जा रही म्यूजिक एल्बम में लीड रोल अदा करेंगे।
इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप माथुर उपस्थित रहे जिन्होंने स्टाइल आइकन यूपी 2019 कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजन के पीछे एक सुंदर माहोल बनाना है | ऎसी प्रतियोगिताएं युवाओं को कर्मठ भी बनाती है|






