SURAT-सूरत के तक्षशिला कांप्लेक्स में 15 चढ़े आग की भेंट,देखें वीडियो

– आग के कारणों का अभी तक नहीं लगा पता
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

सूरत:- के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लगने से ट्यूशन क्लास में पढ़ रहे 14 स्टूडेंट्स व एक टीचर आग की भेंट चढ़ गए |
तक्षशिला कॉम्पलेक्स के चौथे फ्लोर पर बच्चे पढ़ रहे थे। आग लगने के बाद बच्चों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और इसके चलते 15 लोगों की मौत हो गई । आग तक्षशिला कॉम्पलेक्स के आगे वाले हिस्से पर लगनी शुरू हुई और आग लगने के बाद कॉम्पलेक्स में अफरातफरी मच गई। दूसरे फ्लोर पर मौजूद बच्चों ने आग से बचने के लिए ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग में फंसे कई बच्चों के शव अभी भी कॉम्पलेक्स में हैं। आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है | बाद में पहुंची अग्निशमन वाहनो ने आग पर काबू पाया |

आग से बचने के कोई उपाय नहीं थे कॉम्पलैक्स में
चार मंजिल की काम्प्लेक्स में आग से बचने के कोई उपाय नहीं थे | जबकि कोचिंग व स्कूल जेसे संस्थानों के लिए आग बुझाने वाले इंस्ट्रूमेंट रखना अनिवार्य है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*