हरेकृष्ण गोयल

मांट। भाजपाईयों के जीत के जश्न में उस वक्त विघ्न पैदा हो गया जब कस्बा मांट में जीत का जश्न मनाने के लिए एक मंदिर में आयोजित भोज के कार्यक्रम में दो कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए,जमकर लात घूंसा भी चले। राया रोड पर रौद्र हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को दाल बाटी का भंडारा किया गया था,जिसमें मांट मण्डल के भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व कुछ समर्थक भी थे,शाम चार बजे कार्यक्रम शुरू हुआ,जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री मधू शर्मा भी मौजूद थीं,करीब आधा घण्टे बाद वह अपने अगले कार्यक्रम में चली गयी। इसके बाद अचानक दो कार्यकर्ता डिपिन सविता व मनोज ठाकुर आपस मे भिड़ गए।और जमकर लात घूंसे चले,बताया गया कि मजाक मजाक में बात बढ़ कर मारपीट तक पहुंच गई,जैसे तैसे अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया,दोनों के खून भी निकले,बताया जाता है कि दोनों ही संगठन में पदाधिकारी हैं। घटना के सम्बंध में डिपिन सविता ने थाने में तहरीर भी दी है। एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है,मिलने पर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।






