MANT-आठ महिलाओं के गले से खींच लीन सोने की चैन,देखें वीडियो

-राधा रानी मेला में अराजकता

-मेला में नहीं थी पुलिस व्यवस्था

हरेकृष्ण गोयल

मांट। बैशाखी पूर्णिमा पर राधा रानी मानसरोवर पर दर्शन को पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले शातिर महिलाओं ने एक झटके में सुने कर दिये। बैशाख पूर्णिमा पर राधारानी मानसरोवर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा,पुलिस को भी इतनी भीड़ का अनुमान कतई नहीं था, इसलिए पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।सुबह सूर्योदय से पहले ही यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र मानसरोवर में स्नान आचमन के बाद राधा रानी के दरबार मे हाजिरी लगाई, पुलिस व्यवस्था न होने के कारण पूरे मेला परिसर में भारी अव्यस्था का माहौल रहा,मन्दिर में भी यही हाल था,जिसका फायदा शातिर महिलाओं ने भी उठाया और एक के बाद एक थोड़े से ही अंतराल में आठ महिलाओं के गले सुने कर दिए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने 10 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया,हालांकि लम्बी पूछताछ के बाद 7 महिलाओं को छोड़ दिया गया,बाकी तीन महिलाओं से पूछताछ जारी है। घटना की रिपोर्ट अभयपुरा थाना सादाबाद निवासी तारीफ सिंह ने दर्ज कराई है।

।।।।।।।।।

इनकी कटी चैन

1-आशा पत्नी तारीफ सिंह निवासी अभयपुरा सादाबाद

2-सोनिया पत्नी वीरेंद्र निवासी पिसावा थाना गोण्डा

3-वीरवती पत्नी जगदीश निवासी जावरा

4-सीमा पत्नी विजेंद्र सिंह निवासी बनिया खेड़ा थाना गोण्डा

5-मुस्कान पुत्री रणवीर सिंह निवासी इगलास

6-नीरज पत्नी दीपक कुमार निवासी गोरई थाना इगलास

7-रूबी पत्नी राहुल कुमार निवासी गोरई

8-मोनिका पत्नी शिवराम निवासी कैलाश नगर पलवल

राधे राधे का टीका लगाने में काट ली चैन पीड़ित महिलाओं में से कई ने बताया कि मंदिर के समीप भीड़ में यह शातिर महिलाएं हाथ मे चन्दन जैसा दिखने वाला घोल और सांचे लेकर दर्शनार्थियों के माथे व गालों पर राधे राधे लिख रहीं थीं और इसी दौरान इन्होंने चैन पार कर दीं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है,तीन महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*