-4 लोग गंभीर रूप से घायल
– दिल्ली से वृंदावन आ रहे थे कार सवार
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | दिल्ली की ओर से आ रही स्विफ्ट कार चौमूहां और अकबरपुर के बीच चौधरी ढाबा पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई, इससे कार में बैठे तीन वर्षीय मायरा व कपिल की मौके पर ही मौत हो गई | चार लोग गंभीर रूप से से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है | उत्तमनगर दिल्ली निवासी गौरव अपने बच्चों व साढ़ऊ के साथ वृंदावन स्थित बिहारी जी के दर्शन के लिए आ रहे थे | छाता पुलिस के अनुसार कार को गौरव चला रहा था | उसे सुबह के समय नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है | मौके पर पहुचें स्थानीय लोगों ने ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे गौरव, कोमल, रुचि ठक्कर, सचिन ठक्कर व मायरा और कपिल को बाहर निकाला, किंतु तब तक मायरा व कपिल की मौत हो गई थी | घायलों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक घंटे तक वहां पुलिस नहीं पहुंची | बाद में पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरा |






