– 5 दिन बाद मंगेतर से भी रचा लिया ब्याह
– एक साल पुराने मामले का अब हुआ खुलासा
खास रिपोर्ट, पीडि़यू समाचार

दौसा (राजस्थान)।वधू पक्ष के यहां से भेजी लग्न लेने के महज दो दिन बाद ही वर ने प्रेमिका के साथ लव मैरिज कर ली। इसके 5 दिन बाद वापस आकर मंगेतर से शादी भी रचा ली। एक साल पुराने इस मामले का खुलासा हाल ही हुआ है।गुमानपुरा गांव निवासी अंजलि (बदला हुआ नाम) की शादी कुलदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत के साथ 17 फरवरी 2018 को हुई।
दौसा (राजस्थान)।वधू पक्ष के यहां से भेजी लग्न लेने के महज दो दिन बाद ही दूल्हेने प्रेमिका के साथ लव मैरिज कर ली। इसके 5 दिन बाद वापस आकर मंगेतर से भी शादी रचा ली। एक साल पुराने इस मामले का खुलासा हाल ही में हुआ है। दौसा जिले के गुमानपुरा गांव निवासी अंजलि (बदला हुआ नाम) की शादी कुलदीप सिंह राजपूत के साथ 17 फरवरी 2018 को हुई थी।
पीड़िता के पिता अमर सिंह ने बताया- सदर थाना इलाके के कुलदीप के साथ बेटी की शादी की थी। बेटी की लग्न (सगाई रस्म) में 9 फरवरी को 51 हजार रुपए नकद सहित दहेज में पूरा सामान देकर आए थे। शादी के तीन महीने बाद अंजलि को पति पर शक हुआ। अंजलि ने बताया- शादी के पहले दिन से ही पतिछिप छिपकर घंटों किसी से बात करता था। बार-बार पूछने के बाद भी वह नहीं बताता था। एक दिन रात को एक महिला जोर-जोर से फोन परकुलदीप से गाली गलौच कर रही थी। कह रही थी-तुमने मेरे साथ शादी करके धोखा दिया है। पीडिता ने पति द्वारा अन्य युवती के साथ शादी की बात मां-पिता व भाईको बताई और कहा- आप लोग सच पता कीजिए। परिवार नेजानकारी की तो पता चला कुलदीप ने अन्य लड़की के साथ लग्न के दूसरे दिन ही लव मैरिज कर ली थी। यह सच्चाई सुनकर महिला पूरी तरह से हिल गई। पुलिस ने नहीं सुनी तो इस्तगासा से की रिपोर्ट तीन माह तक अंजलि को उसके साथ हुए धोखे का पता ही नहीं चला। बाद में आरोपित के खिलाफ सबूत जुटाने में भी 3 माह लग गए। पुलिस 2 माह तक केस दर्ज करने में टालमटोल करती रही। कोर्ट में इस्तगासा किया तो 12 दिसंबर को केस दर्ज हुआ। तूंगा थानाधिकारी गुंजन सोनी का कहना है कि थाने में मुकदमादर्ज होने के बाद जांच बस्सी एसीपी को सौंपी गई है।30 हजार रु देकर जुटाए सबूतलक्ष्मणसिंह राजपूत ने बताया कि बेटी अंजलि के पति कुलदीप ने गाजियाबाद में शादी रचाने के सभी सबूत कुलदीप के साथी से ही 30 हजार रुपए देकर मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लाए। समाज के लोगों को किराए पर गाड़ी करके गाजियाबाद आर्य समाज मंदिर पहुंचे थे। वहां जाकर कुलदीप ने जयपुर की एक लड़की के साथ 12 फरवरी 2018 को शादी रचाने की जानकारी मिली। सारे कागजात लेकर पुलिस स्टेशन तूंगा पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में इस्तगासे के जरिए कुलदीप सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर शादी का केस दर्ज कराया।






