DELHI-हमने मुसलमानों बसई छोडो, का देते सुना

– अकरम ने किया अपना दर्द वयां
– कई परिवार कर गए तनाव वाले क्षेत्र से पलायन
————————
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

पश्चिमी दिल्ली के बसई दारा पुर में रविवार को बेटी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में जान गंवाने वाले व्यवसायी ध्रुव राज त्यागी की हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। त्यागी समुदाय अब महापंचायत की तैयारी कर रहा है। इस बीच यहां कई मुस्लिम अपना घर छोड़कर जा रहे हैं।
यहां रहने वाले 32 वर्षीय रियाज अहमद ने अपनी चार भतीजियों को अपने रिश्तेदार के पास दिल्ली के ही उत्तम नगर भेज दिया। स्थानीय लोग हत्या के विरोध में प्रदर्शन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। अहमद उन लोगों में से है जो पीड़ित और उसके बेटे को बचाने में लगे थे। इससे पहले आरोपियों ने मृतक की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसका विरोध करने पर ही आरोपी ने व्यवसायी ध्रुव राज त्यागी को चाकू से गोद दिया था।
अहमद के अलावा तीन अन्य मुस्लिम परिवार भी अस्थायी रूप से यहां से जा रहा है।
40 वर्षीय बिजनेसमैन मोहम्मद अकरम ने कहा कि बृहस्पतिवार को हमने लोगों को ‘मुसलमानों बसई छोड़ो’ का नारा लगाते सुना। मैंने अपने परिवार से अपने दोस्त के यहां रमेश नगर चलने के लिए कहा। अकरम ने कहा कि उसके बच्चे अभी छोटे हैं और उसे डर लग रहा है।
बसई दारा पुर मस्जिद के नजदीक रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर 45 वर्षीय सोहेल सलमानी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां उत्तम नगर जा चुके हैं। सलमानी के कहा कि हम चाहते हैं कि दोषी को सजा मिले लेकिन इसके लिए पूरे समुदाय को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*