FARAH-फरह के गाँव बाकलपुर में फ़ायरिंग, 2 घायल

-आपसी कहा सुनी बनी विवाद का कारण

फरह। थाना फरह के गांव बाकलपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलियां चलीं, इसमें दो लोग घायल हो गए | एक की हालत गंभीर बताई गई है | उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है | बताया गया है कि गाँव के दो पक्षों में चुनावों में हारजीत को लेकर पहले तो वहस हुई | बाद में यह वहस मारपीट में बदल गई | देखते देखते विवाद बढ़ता चला गया | रात के सन्नाटे में दोनों ओर से फ़ायरिंग भी हुई, इसमें नारायणी पत्नी धनपाल के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गई | इसके अलावा उदयवीर पुत्र धनपाल के सिर में भी चोट आई है | घायल नारायणी को मथुरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*