ब्रेकिग न्यूज .फ़रह

फ़रह:-थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव करनपुर मे बीती रात चोरी ने सूने घर में अपना हाथ साफ कर दिया | अज्ञात चोर हजारों का सामान चुरा ले गए | हुआ ये कि गाँव से एक ग्रामीण की बारात गई थी | घर के सभी सदस्य बरात में गए हुए थे |
घर को सूना देख छत से होकर चोर घर में दाखिल हो गए | इसके बाद उन्होने घर में खूब तांडव मचाया | घर में रखी संदूक, बॉक्स, लगभग़ 20 हजार की नकदी सहित वस्त्र आदि को भी चोरों ने नहीं बख्शा | बारात जब गाँव वापस आई तो परिजनों के घर की स्थिति देख पैरों तले जमीन खिसक गई | पुलिस को सूचना दी गई |
सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की और चोरों को पकड़ने की योजना तैयार की ‘|






