AGRA-राजपुर चुंगी : सदर क्षेत्र में तीन मंजिला प्रोविजन स्टोर में लगी आग, 2 की मौत

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

आगरा | सदर क्षेत्र के राजेश्वर मन्दिर के समीप तीन मंजिला प्रोविजन स्टोर में आग लग गई| घटना में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई | लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है |
राजपुर चुंगी स्थित अनिलप्रॉविजन स्टोर की तीन मंजिला इमारत है | बीते दिन उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई | आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसमान को चूम रही थीं | तीसरी मंजिल पर घर था, जिसमे परिवार के पाँच लोग सो रहे थे | धुंआ की लपटों से दम घुटने के कारण अनिल के पिता जगदीश 80 वर्ष व मीना 52 वर्ष की मौत हो गई | मौके पर स्थानीय लोग व दमकल कर्मचारी पहुंच गए | दमकल कर्मियों ने बाहर से सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर पर सो रहे लोगों को बाहर निकाला, किंतु मीना व इसका ससुर जगदीश अचेतावस्था में थे | फ़ायर ब्रिगेड कर्मियों ने उनको एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया, किंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई |

 

शुभम, दिव्या और अनिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया | प्रोविजन स्टोर के मालिक अनिल शर्मा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर की दुकान में 60 लाख व दूसरी मंजिल पर लगभग 30 लाख का सामान भरा हुआ था | पूरा समान जलकर राख हो गया | फ़ायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर ने बताया कि तीसरी मंजिल पर पहुचने का कोई रास्ता नहीं था, बाहर सीढ़ी लगाकर वहाँ पहुँच विंडो का ग्लास तोड़ कर सो रहे लोगों को को बाहर निकाला |इस प्रयास में हमारे लोगों के हाथों में चोट लगी है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*