– विधालय विकास को आये 25,हजार रुपये हड़पने का आरोप
-प्रधान ने डीपीआरओ व खंड शिक्षा अधिकारी को की शिकायत
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | गाँव पंचायत हथियाबली me में प्राइमरी स्कूल के विकास को लेकर प्रधान और प्रधानाध्यापिका आमने सामने आ गए हैं | प्रधान ने डीपीआरओ सहित विभाग के अधिकारियों को प्रधानाध्यापिका द्वारा विकास की राशि डकार जाने की शिकायत की है | वित्तीय वर्ष 2018-19 में लगभग़ सभी बेसिक स्कूलों के विकास को 25-25 हजार रुपये का अनुदान मिला, इसमें स्वच्छता मिशन सहित पेंटिंग, फ़र्निचर निर्माण, टूटफूट की मरम्मत, फ़र्स्ट एड बॉक्स व पुताई शामिल हैं | शासन द्वारा जारी सर्कुलर में उल्लिखित 6 बिन्दुओं पर 25 हजार रुपए व्यय किया जाना निर्धारित किया गया | प्रधान राजकुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानअध्यापिका विधालय विकास को आई पूरी धनराशि को हड़प गई है ‘| विधालय की पिछले साल की पुताई और पेंटिंग को दर्शा दिया है | इसके अलावा जंगलों में पुरानी और दीमक लगी खिड़कियां लगवा दी गई है, जिनका कोई भविष्य नहीं है | प्रधान का यहां तक कहना है कि प्रधानाध्यापिका सीमा ने खुलकर फर्जी बिल वाउचर लगाए हैं, जिनका बाजार की कीमतों से कोई लेना देना नहीं है | उन्होने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है |
—————————
वर्जन
गाँव के प्राइमरी स्कूल के लिए मिले 25 हजार की राशि को स्कूल हेड फर्जी तरीके से निगल गई है| स्कूल में कोई विकास या स्वच्छता संबंधी कोई कार्य नहीं कराया गया है |
राजकुमार सिंह, प्रधान हथियाबली
———————————
शासन की गाइड लाइन के अनुसार राशि को विधालय विकास के लिए खर्च किया गया है | मेरे ऊपर आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं |
सीमा, एचएम हथियाबली






