MANT-सफलता,एक्सप्रेस वे पर पकड़ी गई 24 लाख की अवैध बीयर

हरेकृष्ण गोयल

मांट।थाना व आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे से दो शराब तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध  रूप से जा रही 1000 पेटी बीयर बरामद की है,अवैध बीयर की कीमत 24 लाख रुपये आंकी गयी है। सीओ मांट राकेश ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अनंत कुमार मिश्र व टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग  कर रहे थे,इसी दौरान  नोयडा से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक को रोका तो उसमें अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए बनी एक हजार पेटी बीयर थीं पुलिस ने नरेन्द्र पुत्र नाहर सिहं नि. 84 लेन नं.1 एकता विहार गंग्याल थाना गंग्याल जिला जम्मू व अर्जुन चकमा पुत्र सुर्जोधन कुमार चकमा नि. कंचनपुर, रवीन्द्रनगर थाना कंचनपुर जिला नार्थ त्रिपुरा प्रदेश त्रिपुरा को गिरफ्तार किया गया । जिन्होने पुछताछ पर बताया कि जम्मू राज्य से विदेशी मदिरा लाकर उ.प्र. के जिलो में माँग के आधार पर विदेशी मदिरा सप्लाई करते है ।  बरामदशुदा शराब की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये बताई गई है।

शराब पकड़ने में महारत हासिल कर रहे शिववीर टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह यमुना एक्सप्रेस वे पर शराब पकड़ने में महारत हासिल कर चुके हैं। अपने सवा साल से अधिक के कार्यकाल में वह अब तक करीब पांच करोड़ की अवैध शराब पकड़ चुके हैं वहीं तीन दर्जन के करीब शराब के काले कारोबार में लिप्त आरोपियों को जेल भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग पुख्ता हो तो सब काम आसान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*