AGRA-पत्नी ने पति को जहर देकर मारा

– 15 माह पहले हुई जलेसर की अनीता से हुई थी शादी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

आगरा | जनपद के बरहन के नगला सुखदेव में पत्नी ही अपने पति की हत्यारीं बन गई | आरोप है कि उसने रात में अपने पति को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया | गाँव के मुकेश की जलेसर की युवती से 15 माह पूर्व शादी हुई थी | इनमें आपसी झगडा चल रहा था | ससुरालीजनों ने मुकेश से झगड़ा भी किया था |

बीती रात पत्नी ने पति को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया | इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया| रास्ते मे उसने बयान दिया कि उसे उसकी पत्नी ने जहर दे दिया है |मृतक के बयान की किसी ने विडियो भी बना ली | पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है’|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*