MATHURA-4 हजार की नौकरी कर 5 बच्चों को पाल रही माँ

पी डी यू समाचार

मथुरा | माँ का इस दुनियां में कोई सानी नहीं है | गोवर्धन के गाँव नगला लोधा की मधु का पति पांच वर्ष पूर्व दुनिया से अलविदा हो गया | तभी से मधु के सामने समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया | परिवार सही केसे चले | पांच बच्चो के पालन पोषण की विकट स्थिति भी सामने खड़ी हो गई | लेकिन एक माँ ने हिम्मत नहीं हारी | उसने बच्चो की खातिर 4 हजार की नौकरी की और खेत में भी काम किया | अब माँ बच्चो को सरकारी स्कूल में पढ़ा रही है और उनको आगे बढ़ा रही हैं | हालांकि गरीब होने के बाद भी मधु को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है | 2 बेटों और 3 बेटियों को वह घर पर भी तालीम देती है ¦ ऎसी माँ के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*