-एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। गोवर्धन के ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद वशिष्ठ और कम्प्यूटर आपरेटर योगेश कुमार के बीच मारपीट हो गई। संसाधन केंद्र के कमरे में किताबें और कुर्सियां फिंकने से अफरा-तफरी मच गई। परिचारक और कम्प्यूटर ऑपरेटर में हुई मारपीट की वजह किताबों का वितरण बताया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेशकुमार ने बताया दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के समय परिचारक गोविंद सिंह, देवेंद्र कुमार, रोहिताश सिंह आदि भी मौजूद थे।






