फरह। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव फतेहा के कट पर तेज रफ्तार टैंकर में टेंपो में टक्कर मार दी जानकारीनुसार टेंकर संख्या UP-22 T 4068 आगरा से मथुरा की तरफ जा रहा था रफ्तार तेज होने के कारण टैंकर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो में जा घुसा। टेंपो सवार किसी गमी से अपने घर वापस लौट रहे थे जिनमें आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए पर है सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।






